पुलिस अधीक्षक, नवगछिया द्वारा नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया।
संवाददाता शुभम कुमार नवगछिया बिहार
नवगछिया। आज पुलिस अधीक्षक, नवगछिया द्वारा नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों, रहन-सहन, विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा किसी प्रकार की असुविधा अथवा शिकायत के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
इस दौरान विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया गया तथा विद्यालय प्रबंधन को छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
