भागलपुर–बांका स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य विजय कुमार सिंह ने बिहार सरकार द्वारा पंचायतों के परिसीमन को लेकर लिए गए मंत्रिपरिषद के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।
रिपोर्ट मोहम्मद शमशेर भागलपुर/बिहार
श्री सिंह ने कहा कि बिहार राज्य में पंचायतों के परिसीमन का मामला वर्षों से लंबित था। इस संबंध में 15 जुलाई 2026 को माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में पंचायतों के परिसीमन का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है, जो ग्रामीण विकास और स्थानीय स्वशासन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं स्वागतयोग्य कदम है।
उन्होंने कहा कि इस निर्णय से भागलपुर एवं बांका सहित पूरे बिहार के निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों में हर्ष का माहौल है। पंचायत प्रतिनिधियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर सभी जनप्रतिनिधियों ने माननीय मुख्यमंत्री के प्रति आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया है।
