कटिहार जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आज दिनांक 20.07.2026 को समाहरणालय सभाकक्ष में समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई
संवाददाता मनोज कुमार कटिहार बिहार
कटिहार, जुलाई 2026 सोमवार
बैठक में निम्न बिंदुओं पर जिला पदाधिकारी के द्वारा गहन समीक्षा करते महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए:*
1. *आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण*:
लंबित भवन निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश जिला पदाधिकारी साथ ही साथ कार्यपालक अभियंता को गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा गया।
2. *सरकारी भूमि चिन्हित एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र*: अंचलाधिकारियों को 07 दिनों के भीतर भूमि चिन्हित कर एनओसी निर्गत करने का सख्त निर्देश दिया गया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं एलएईओ को समन्वय कर प्रतिवेदन देने को कहा गया।
3. *शौचालय निर्माण*: सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय निर्माण कार्य समय सीमा के अंदर पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया।
4. *पोषण ट्रैकर*: पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों के दैनिक संचालन एवं उपस्थिति की शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश।
5. *अपार आईडी एवं आभा आईडी*: 0-6 वर्ष के सभी बच्चों का अपार आईडी तथा सभी लाभुकों का आभा आईडी सत्यापन/निर्माण कार्य अविलंब पूर्ण करने का निर्देश।
6. *अन्य योजनाएं*: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY), मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (MKUY) एवं स्कीम फॉर एडोलसेंट गर्ल्स (SAG) में लंबित भुगतान एवं आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने को कहा गया। साथ ही महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित योजनाओ की भी बिंदुवार समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बच्चों एवं महिलाओं से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय से ससमय लक्ष्य प्राप्त करें। प्रगति की साप्ताहिक रिपोर्ट जिला प्रोग्राम कार्यालय, आईसीडीएस को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, LAEO कटिहार एवं बारसोई, जिला समन्वयक, जिला मिशन समन्वयक, महिला विकास निगम के कर्मी एवं अन्य सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहें ।
