कटिहार के दण्डखोरा थाना क्षेत्र बोरनी पुल के पास छिनतई गिरोह के दो सदस्य हथियार सहित गिरफ्तार, देशी कट्टा बरामद

कटिहार के दण्डखोरा थाना क्षेत्र बोरनी पुल के पास छिनतई गिरोह के दो सदस्य हथियार सहित गिरफ्तार, देशी कट्टा बरामद

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार बिहार

कटिहार/दण्डखोरा: दण्डखोरा थाना पुलिस ने छिनतई की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए बोरनी पुल (SH-98) के समीप सक्रिय एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 जुलाई 2026 की रात बोरनी पुल के पास छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मौसिम खान (28 वर्ष), पिता वकील खान, निवासी सौरिया, थाना दण्डखोरा तथा शाहरुख खान (24 वर्ष), पिता राजू खान, निवासी ड्राइवर टोला, थाना नगर, जिला कटिहार के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद किया। इस संबंध में दण्डखोरा थाना कांड संख्या 103/26, दिनांक 16 जुलाई 2026 दर्ज किया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
इस सफलता को दण्डखोरा थाना पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में छिनतई और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!