शुभानंद मुकेश को श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ, जनता दल (यूनाइटेड) का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर दी गई बधाई
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार ।
कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक शुभानंद मुकेश को जनता दल (यूनाइटेड) के श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर जनता दल (यूनाइटेड) , भागलपुर के जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक शुभानंद मुकेश को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि विधायक शुभानंद मुकेश के नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता एवं जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं ने कहा कि विधायक शुभानन्द मुकेश के नेतृत्व में श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ प्रदेशभर में और अधिक सशक्त एवं सक्रिय होगा तथा संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी।
जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने कहा कि विधायक शुभानंद मुकेश अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सभी का आभार व्यक्त करते हुए शुभानंद मुकेश ने कहा कि पार्टी की विचारधारा, पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के विकासवादी संकल्प तथा संगठन के निर्देशों के अनुरूप पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए श्रमिकों एवं तकनीकी क्षेत्र से जुड़े साथियों की आवाज़ को संगठन के माध्यम से और अधिक सशक्त बनाने का हर संभव प्रयास करूँगा।
संजीव कुमार चंद्रवंशी ,शबाना दाऊद , शेखर पांडे ,प्रदीप कुशवाहा ,
महादेव मंडल,रेनू सिंह निषाद ,अशोक कुमार आलोक
,धनंजय मंडल ,पप्पू मंडल ,संजय राम , अर्जुन शाह,सरोज चौधरी ,दिवाकर सिंन्हा, हीरा पांडे ,विनय सिंह ,शोभाकांत मंडल,संजय यादव, सोनी कुमारी,रोजी रानी ,सिपु मंडल ,शाबान खान ,कुणाल शाह , बीना सिन्हा,दुर्गेश शाह ,विजय मंडल , राजीव सिन्हा , संतोष पटेल ,गोलू मंडल ,एहसान उल राजा डेविड, महेश दास, शालिनी शाह ,रविशंकर सिन्हा ,शाहबाज आलम मुन्ना ,किशोर कुमार , गुरुदेव मंडल ,ललन कुशवाहा ,विनय कुमार ,सदानंद कुमार बृजेश सिंह,अमन कुमार ,अनिल कुमार,वाल्मीकि कुशवाहा,अशोक सिन्हा ,कैलाश मंडल ,राजेन्द्र मंडल,राजहंस कुमार सुबोध सिंह,मोहम्मद शाहबाज आलम,अमीन मंडल ,गुड्डू आजाद ,श्याम कुमार मंडल ,प्रमोद मंडल ,नीतीश कुमार ,पंकज कुमार मंडल मुखिया ,प्रमोद कुमार मंडल मुखिया ,नीलू मंडल ,फजिर अंसारी,विनय कुमार,उचित लाल सिंह ,शरण देव सिंह ,सिद्धार्थ सिंह
के साथ-साथ काफी तादाद में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं।
