माँ भद्रकाली की प्रतिमा चोरी होने के बावजूद चौबीस घंटे पर पुनः प्रतिमा स्थापना की गई ।

माँ भद्रकाली की प्रतिमा चोरी होने के बावजूद चौबीस घंटे पर पुनः प्रतिमा स्थापना की गई ।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर /बिहार।

 

भागलपुर के सिकन्दरपुर दिनेश्वर नाथ धाम के बगल में शनिवार के मध्य रात्रि में चोरों द्वारा माँ काली की प्रतिमा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था जबकि सीसीटीवी फुटेज में चोरों का तस्वीर दिखने पर भी मोजाहिदपुर थाना अभी तक चोरों की गिरफ्तारी को लेकर नाकामी एवं लापरवाही देखी जा रही है , पत्रकारों द्वारा बीते रात की जब घटना की बातें माँ काली के भगत/पुजारी चंदन सिन्हा से हुई तो इन्होंने बताया कि शनिवार रात्रि मध्य काल के लगभग 1:30 बजे के पूर्व मुझे लगा कि मय्या काली मुझे आवाज़ लगा रही है तो मैंने आँख खोला और सीधे बाहर निकल कर माँ के प्रतिमा और स्थान पर रखे समान सभी सुरक्षित थे फिर वापस में सो गया सुबह लोगों के हल्ला सुन जब मुझे जगाया गया तो देखा ना ही प्रतिमा है और ना ही माँ का आभूषण यानि जेवर जेवरात खोज बिन करने पर जब नहीं कुछ मिला तो मोजाहिदपुर थाना को लिखित आवेदन दे दिया पर मुझे अंदर आत्मा से यह आवाज़ दे रहा था कि मुझे स्थापित करो इसलिए पंडितों के वैदिक मंत्रों उच्चारण द्वारा पुनः माँ काली की प्रतिमा की स्थापना आज मध्य रात्रि में पूजा पाठ,विधि विधान से करके सम्पन्न हुआ । माँ काली की प्रतिमा की स्थापना पुनः घर एवं समाज के परिवारों ने अपनी अपनी सभी ने मिलकर योगदान दिया ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!