डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
राघोपुर में टूटे तटबंध को लेकर अधिकारियों की बैठक, राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देश
आज दिनांक 29.08.26 को परबत्ता थाना अंतर्गत राघोपुर गंगा क्षेत्र में टूटे तटबंध के संबंध में पथ निर्माण मंत्री श्री ई. कुमार शैलेंद्र, जिलाधिकारी भागलपुर एवं पुलिस अधीक्षक, नवगछिया द्वारा बैठक की गई।
बैठक के दौरान तटबंध की वर्तमान स्थिति, प्रभावित क्षेत्रों में आमजन को हो रही कठिनाइयों तथा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की गई। इस क्रम में विभिन्न बिंदुओं पर स्थानीय लोगों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्र में आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने तथा आवश्यक सेवाओं को सुचारू बनाए रखने हेतु लगातार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
