विक्रमशिला सेतु से युवक ने उफनती गंगा में लगाई छलांग, तेज धार में डूबने लगा, SDRF ने बचाया
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर के विक्रमशिला सेतु से एक युवक ने उफनती गंगा में छलांग लगा दी युवक के गंगा में छलांग लगाते ही पुल से गुजर रहे राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।राहगीर जब तक युवक को बचाने के लिए शोर मचाते तब तक वह गंगा की तेज धार के बीच डूबने लगा। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद SDRF की टीम ने युवक को सुरक्षित गंगा से बाहर निकाल लिया हालांकि युवक ने आखिर गंगा में छलांग क्यों लगाई इसकी वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
