नाथनगर में नए थानाध्यक्ष ने दिया योगदान,कर्मियों को पढ़ाया पुलिसिंग का पार्ट
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद यादव ने नाथनगर थाना में नए थानाध्यक्ष के रूप में परमेश्वर सहनी की नियुक्ति की है, नए थानाध्यक्ष परमेश्वर सहनी गुरुवार को थाने में अपना योगदान देकर कार्यभार संभाल लिया है। योगदान के तुरंत बाद उन्होंने कर्मियों से परिचय प्राप्त किया।इसके बाद थाने का निरीक्षण किया निरीक्षण के बाद उन्होंने थाने में मौजूद कर्मियों की कार्यशैली से अवगत होने के लिए कुछ सवाल पूछे एफआईआर के समय और ग़स्ती के बारे में जानकारी लीं उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता को किसी भी कीमत पर शिकायत का मौका नहीं देंगे
