श्री नवीन कुमार, जिला पदाधिकारी, किशनगंज एवं श्री संतोष कुमार ,पुलिस अधीक्षक, किशनगंज द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत दल्लेगांव पंचायत का निरीक्षण किया गया ।
भ्रमण के दौरान उन्होंने झुलन पुल के सहारे मेची नदी पार करते हुए भारत नेपाल बॉर्डर पर अवस्थित दल्लेगांव पंचायात के ‘नो मेंस लैन्ड’ भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया l
भ्रमण के दौरान उन्होंने मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय दल्लेगांव का निरीक्षण के क्रम में विद्यालय की साफ सफाई, शिक्षा व्यवस्था को उन्होंने स्वयं देखा l
मोटर साइकिल से निरीक्षण के दौरान RCD सड़क, मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय, भवानीगंज में निर्माणाधीन पुल एवं सुखानी थाना का भी उन्होंने निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के क्रम में स्वयं स्थानीय आम जनों से बातचीत के क्रम में उनके समस्याओं से वे अवगत हुए, साथ ही
स्थानीय आम जनों के समस्याओं को त्वरित निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, माननीय मुखिया, पुलिस उपाधीक्षक , प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी , बीएसएफ के जवान सहित अन्य स्थानीय ग्रामीण गण आदि उपस्थित थे ।
