डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840
मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुल-546 ग्राम स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार, वाहन जप्त
पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ / शराब बरामदगी / तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे पुलिस को विश्वसनीय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एन०एच०-31 स्थित संतोष धर्मकांटा के समीप स्मैक की बड़ी खेप की डिलीवरी होने वाली है।उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देशन में गठित विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संतोष धर्मकांटा के समीप संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही थी, इसी दौरान संदिग्ध बुलेट मोटरसाईकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति हरेराम कुमार उर्फ बमबम के पास से 220 ग्राम एवं विशाल कुमार के पास से 326 ग्राम स्मैक कुल मात्रा-546 ग्राम बरामद किया गया। साथ ही उक्त दोनों तस्करों को गिरफ्तार करते हुए वाहन को विधिवत जप्त किया गया।
उक्त मादक पदार्थ का अंतरराष्ट्रीय मूल्य लगभग 70 लाख रूपये है।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया कि पकड़ा गांव निवासी विकाश कुमार एवं छोटु कुमार के कहने पर वे मालदा (पं० बंगाल) से स्मैक लेकर आ रहे थे। इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या-356/26 दर्ज कर कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की
गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले तीन माह के अंदर नवगछिया पुलिस द्वारा कुल-2.1 कि०ग्रा० स्मैक बरामद एवं 20 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। नवगछिया पुलिस द्वारा सुखे नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं तस्करों की गिरफ्तारी के उद्देश्य से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवगछिया के निर्देशन में एएनटीएफ (Anti & Narcotics Task Force) का गठन किया गया है। गठित टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार से संबंधित सूचनाओं का लगातार संकलन कर छापेमारी करते हुए विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
बाइट – वैभव शर्मा
एस पी नवगछिया
