भागलपुर में बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण, प्रभारी सचिव ने दिए दिशा-निर्देश

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840

भागलपुर में बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण, प्रभारी सचिव ने दिए दिशा-निर्देश

ऐंकर -भागलपुर के टीएनबी कॉलेजिएट मैदान में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर का जिले के प्रभारी सचिव दीपक आनंद, जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने निरीक्षण किया अधिकारियों ने राहत शिविर में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली प्रभारी सचिव ने सामुदायिक किचन का निरीक्षण कर भोजन व्यवस्था का जायजा लिया इसके साथ ही मेडिकल कैंप पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और दवाइयों की जानकारी ली इस दौरान अधिकारियों को राहत शिविर में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रभारी सचिव दीपक आनंद ने बताया कि जिले में चल रहे बाढ़ राहत शिविरों में पीड़ितों के लिए सामुदायिक किचन, शौचालय और मेडिकल सुविधा की व्यवस्था की गई है लोगों के लिए जरूरी दवाइयों के साथ-साथ मवेशियों के इलाज के लिए भी दवाइयों की व्यवस्था की गई है अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को राहत शिविर में किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है

बाइट – – दीपक आनंद,प्रभारी सचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!