विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त: कटिहार में गिट्टी-बालू के दाम बढ़े, मनिहारी-साहिबगंज फेरी सेवा बंद होने का असर
संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार
भागलपुर विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने और मनिहारी-साहिबगंज फेरी सेवा बंद होने से कटिहार में भवन निर्माण सामग्री जैसे गिट्टी और बालू की कीमतें बढ़ गई हैं।
(कटिहार)। अब भवन निर्माण सामग्रियों में गिट्टी पत्थर, बालू की कीमत धीरे-धीरे आसमान छूने लगी है। लाल बालू की कीमत आंख को चूभने लगी है तो गिट्टी पत्थर की दामों में भी प्रति सेफ्टी पांच सौ से एक हजार रुपये बढ़ गई है।
भागलपुर के विक्रमशिला सेतु (Bhagalpur Vikramshila Setu) के क्षतिग्रस्त होने एवं मनिहारी साहिबगंज के बीच अंतराज्यीय फेरी सेवा का परिचालन बंद हो जाने से गिट्टी, पत्थर और बालू के दाम में उछाल आया है।
सामग्री के दामों में इजाफा जारी है। अभी फिलहाल झारखंड के राजमहल घाट से मानिकचक (पश्चिम बंगाल) के बीच परिचालित जहाजों से या फिर मोकामा बेगूसराय से होकर बड़ी वाहन सड़क मार्ग से गिट्टी पत्थर बालू ले कर आ रही है।
दूरी अधिक होने, लागत व समय अधिक होने के कारण भी भवन निर्माण सामग्री के दाम बढ़ने लगे है। वहीं, कई मालवाहक वाहनों के पहिए भी थमने लगे हैं।
ट्रक व्यवसाय से जुड़े अशोक कुमार, गणेश गुप्ता ने बताया कि विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने, फेरी सेवा के बंदोबस्ती नहीं होने का कारण ट्रक व्यवसाय पर भी असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि लंबी दूरी, समय व खर्च अधिक होने के कारण उस हिसाब से बाजार भाव नहीं मिल पा रहा, जिसके कारण ट्रक खड़ा हो रहा है।
कटिहार में निर्माण सामग्री (गिट्टी और बालू) की कीमतों में परिवहन मार्गों और संसाधनों के आधार पर महत्वपूर्ण बदलाव देखे गए हैं।
1. गिट्टी की कीमतें (साइज 5/8)
फेरी सेवा के दौरान: जब मार्च में मालवाहक जहाजों (फेरी सेवा) का परिचालन हो रहा था, तब 5/8 साइज की गिट्टी की कीमत ₹6,500 से ₹7,200 प्रति सीएफटी (CFT) थी।
विक्रमशिला सेतु मार्ग से: भागलपुर विक्रमशिला सेतु के सुचारू रहने के समय यही गिट्टी ₹7,500 से ₹8,000 प्रति सीएफटी तक उपलब्ध थी।
वर्तमान दरें (परिवहन मार्ग के अनुसार):
वाया राजमहल-मानिकचक घाट (बंगाल होकर): वर्तमान में इसकी कीमत ₹8,500 से ₹8,600 प्रति सीएफटी है।
वाया दालकोला (पाकुड़ वाली गिट्टी): इस मार्ग से आने वाली गिट्टी की कीमत ₹8,900 से ₹9,000 प्रति सीएफटी तक बताई जा रही है।
2. बालू की कीमतें
बालू की कीमतों में भी स्रोत और समय के अनुसार वृद्धि दर्ज की गई है:
बालू का स्रोत पूर्व की कीमत (प्रति सीएफटी) वर्तमान कीमत (प्रति सीएफटी)
जमुई का बालू ₹5,900 से ₹6,100 ₹7,200 से ₹7,300
बांका का बालू ₹5,300 से ₹5,600 –
अरवल का बालू – ₹7,500
