साइबर फ्रॉड पर भागलपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

साइबर फ्रॉड पर भागलपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

एक व्यक्ति के साथ ₹1,00,000/- की साइबर ठगी की घटना हुई थी। पीड़ित द्वारा तत्काल भागलपुर साइबर थाना से संपर्क स्थापित कर आवेदन दिया गया। मामले में साइबर थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक तकनीकी एवं विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाई गई, जिसके परिणामस्वरूप ₹1,00,000/- की संपूर्ण ठगी गई राशि पीड़ित को वापस कराई गई।

भागलपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि साइबर अपराध का शिकार होने पर बिना देर किए 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं एवं निकटतम साइबर थाना से संपर्क करें।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
भागलपुर पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!