पूर्व विधायक श्री अजीत शर्मा जी ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉo राजेंद्र प्रसाद की जयंती को अपने आवास स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय में समारोह पूर्वक कार्यक्रम मनाया गया 

रिपोर्ट – अमरजीत कुमार तिवारी भागलपुर/बिहार

भागलपुर नगर निगम अंतर्गत पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के तैल चित्र पर पूर्व विधायक अजीत शर्मा सहित कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित होकर तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित उनके प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि बिहार प्रदेश के राजनीति में सादा जीवन उच्च विचार के प्रतीक थे ।छात्र जीवन से ही वे मेधावी थे छात्र जीवन से ही स्वतंत्रा आंदोलन में सक्रिय हो गए थे।देश की आजादी की लड़ाई में कई बार जेल की यातनाएं बर्दाश्त भारत का तिरंगा झंडा बुलंद करते रहे ।डॉक्टर प्रसाद ने भारतीय राजनीति उच्च राजनीति मापदंड की स्थापना की भारतीय राजनीति में सादगी के प्रतीक थे।भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में राष्ट्र निर्माण में उनका अमूल्य योगदान रहा।जिससे भावी पीढ़ी को सतत प्रेरणा मिलती रही।इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि डॉक्टर अभय आनंद , नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोइन अंसारी , इंटक जिला कांग्रेस रवि कुमार, कांग्रेस क्रीड़ा प्रकोष्ठ के अभिषेक चौबे , नगर महिला कांग्रेस आरती सिंह , मीनाक्षी कुमारी, खुशबू ,सबा,कुदरत, बंटी , रमीज रजा, डब्लू मल्लिक, सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!