भागलपुर जिला विधिज्ञ संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, गरिमामय समारोह में जुटे अधिवक्ता

भागलपुर जिला विधिज्ञ संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, गरिमामय समारोह में जुटे अधिवक्ता

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार

भागलपुर जिला विधिज्ञ संघ, की नव निर्वाचित कार्यकारिणी समिति का शपथ ग्रहण समारोह संघ प्रांगण में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लेकर नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष, महासचिव सहित कार्यकारिणी समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने-अपने पद एवं दायित्वों की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद सभी पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने तथा जिला विधिज्ञ संघ की गरिमा बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।समारोह में बार के वरिष्ठ अधिवक्ताओं, पूर्व पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने नई कार्यकारिणी से अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान, न्यायिक कार्यों में सहयोग तथा बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की अपेक्षा जताई।
नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी सदस्यों के विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने संघ के विकास, अधिवक्ताओं के कल्याण और न्यायिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का भरोसा दिलाया।शपथ ग्रहण समारोह के समापन के बाद सभी अधिवक्ताओं के लिए सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और सौहार्द का माहौल देखने को मिला तथा अधिवक्ताओं ने नई कार्यकारिणी को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं

बाइट — भोला मंडल उपाध्यक्ष जिला विधिज्ञ संघ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!