तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में घुसा बाढ़ का पानी, प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर 3 से 4 फीट जलजमाव
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर में गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर अब तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में भी देखने को मिल रहा है विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है परिसर की सड़कों पर करीब तीन से चार फीट तक पानी बह रहा है जिससे आवागमन मे परेशानी हो गया है
प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार के साथ-साथ सीनेट हॉल के आसपास भी तीन से चार फीट तक पानी जमा है। पानी का स्तर बढ़ने से विश्वविद्यालय परिसर में आने-जाने वाले कर्मचारियों और अन्य लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बाढ़ के पानी ने विश्वविद्यालय परिसर के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया है लगातार बढ़ रहे गंगा के जलस्तर के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने भी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं
