बाढ़ की मार अब किचन पर, भागलपुर में सब्जियों के दाम आसमान पर
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर में बाढ़ का असर अब लोगों की रसोई पर भी दिखाई देने लगा है दियारा इलाके में बाढ़ का पानी घुसने से बड़े पैमाने पर सब्जियों की फसल बर्बाद हो गई है यही वजह है कि मंडियों में लोकल सब्जियों की आवक कम हो गई है और इसका सीधा असर कीमतों पर पड़ रहा है
भागलपुर की सब्जी मंडी में लौकी, परवल और भिंडी समेत कई सब्जियों के दाम तेजी से बढ़ गए हैं सब्जियों की कीमत बढ़ने से आम लोगों का घरेलू बजट बिगड़ने लगा है दियारा क्षेत्र से आने वाली लोकल सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित होने के बाद अब बाहर से सब्जियां मंगानी पड़ रही हैं कारोबारियों का कहना है कि आवक कम होने के कारण कीमतों में तेजी आई है यानी बाढ़ का संकट सिर्फ खेत और गांव तक सीमित नहीं है बल्कि अब इसका सीधा असर आम लोगों की थाली और किचन पर भी पड़ने लगा है
