ग्राम पंचायत केवटाडीह टांगर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

ग्राम पंचायत केवटाडीह टांगर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

​मस्तुरी – ग्राम पंचायत केवटाडीह टांगर में 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच भोलाराम साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
​कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। सरपंच भोलाराम साहू और समस्त ग्रामवासियों ने मिलकर बाबा साहेब के योगदान को याद किया और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान पूरे गांव में खुशी का माहौल रहा और सभी ग्रामीणों ने मिल-जुलकर इस जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

संवाददाता – महेंद्र सिंह राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!