कबड्डी खेल स्पर्धा का आयोजन कीड़ा भारती द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

जगदीशपुर में खेल कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन संचालक आशुतोष चन्द्र मिश्र की अध्यक्षता में किया । प्रतियोगिता का उद्घाटन आयोजन समिति के संरक्षक नंदकिशोर पंडित, संयोजक डॉ राजेश गोयल, आयोजन समिति के सक्रिय सदस्य अरविंद कुमार सिंह ,समिति के संयुक्त सचिव बबीता कुमारी , वार्डेन सपना कुमारी , शिक्षिका फूल कुमारी तथा शारिका निगार ने संयुक्त रुप से भारत माता एवं हनुमान जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया साथ ही खेल गीत का गान किया गया । इस अवसर आयोजन समिति द्वारा विद्यालय के संचालक आशुतोष चंद्र मिश्र, वार्डन सपना कुमारी, शिक्षिका फूल कुमारी एवं सारिका निगार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । आयोजन समिति के संरक्षक नंदकिशोर पंडित ने अपने संबोधन में कीड़ा भारती की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए खेल के महत्व पर प्रकाश डाले । कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के संयोजक डॉ राजेश गोयल कर रहे थे । प्रतियोगिता में संयुक्त सचिव व राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रशिक्षक बबीता कुमारी के दिशा निर्देशन में 14 टीमों ने कबड्डी प्रति स्पर्धा में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति के संयोजक रूपा रानी साहा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!