पचपेड़ी: प्रेस क्लब का प्रथम शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, पत्रकार भवन के लिए 10 लाख की घोषणा
पचपेड़ी। स्थानीय रेस्ट हाउस परिसर में प्रेस क्लब पचपेड़ी का प्रथम गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक दलीप लहरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों और वकीलों के हित में बड़ी घोषणाएं की गईं, जिससे क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग में हर्ष का माहौल है।
प्रमुख घोषणाएं और सौगातें
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक दलीप लहरिया ने पत्रकारिता को समाज का दर्पण बताया और पत्रकारों की सुविधा के लिए पत्रकार भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही, उन्होंने न्याय के क्षेत्र में कार्यरत वकीलों के लिए भी 5 लाख रुपये के भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की।
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों एवं सरपंच चंद्रप्रकाश कुर्रे ने पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए भवन के लिए जमीन देने की घोषणा की, जिससे अब जल्द ही प्रेस क्लब का अपना निजी कार्यालय अस्तित्व में आ सकेगा।
शपथ ग्रहण और विशिष्ट उपस्थिति
मुख्य अतिथि विधायक दलीप लहरिया ने प्रेस क्लब के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रेस क्लब क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगा और विकास में सहभागी बनेगा। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो चुका है और अब और सभी पत्रकारों को एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए उन्होंने पत्रकारों की एकता पर बल देते हुए संकट संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया कार्यक्रम में सरपंच ने कहा कि अब जब पचपेड़ी पर तीनों जगह प्रेस क्लब स्थापित हो चुका है तो सभी पत्रकारों को अपना-अपने क्षेत्र में रहकर सक्रिय पत्रकारिता करनी चाहिए
समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
चंद्रप्रकाश सूर्या (जिला पंचायत सभापति पंचायत )
राधा खिलावन पटेल (जिला पंचायत सभापति )
नरेंद्र नायक (जनपद सभापति )
महेश्वर कुर्रे (जनपद सदस्य प्रतिनिधि) व्यापारिक संघ के अध्यक्ष सुरेश खटकर उपसरपंच खलहू टंडन, पूरन ठाकुर,
इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार, सुनहर चंदेल, संतोष सिंह ठाकुर मनीष शर्मा,अजित राठौर दुर्गा प्रजापति, सीपत प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप पांडे रियाज अशरफी ,ओम स्वामी ,प्रेस क्लब पचपेड़ी के सभी पत्रकार अध्यक्ष रमेशचंद्र कैवतर्य उपाध्यक्ष रूपचंद राय ,सचिव मिथिलेश साहू , कोषाध्यक्ष संजय निषाद ,सह सचिव अमर यादव कार्यकारी सदस्य महेंद्र सिंह राय कार्यकारिणी सदस्य भवानी राय, कार्यकारिणी सदस्य शिवचरण भास्कर सदस्य संतनु कुर्रे , सदस्य मनाराम यादव। दिनेश पाटले रविन्द्र टंडन प्रीति सोनी, गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब के सदस्यों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
संवाददाता – महेंद्र सिंह राय
