चौकी नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, डीएसपी मृतक के घर पूछताछ को पहुंचे

चौकी नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, डीएसपी मृतक के घर पूछताछ को पहुंचे

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर नाथनगर चौकी नियामतपुर निवासी किशोर कुमार के अपहरण की शिकायत नाथनगर थाना में दर्ज कराई गई थी समय होते-होते मामले ने गंभीर रूप ले लिया, जब बरारी पुल घाट के समीप नदी किनारे से उनका शव बरामद किया गया बरारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है वहीं करीब साढ़े नौ बजे डीएसपी टू राकेश कुमार मृतक के घर परिजनों से पूछताछ करने पहुंचे थे
नाथनगर पुलिस ने भी शव की पहचान किशोर कुमार के रूप में होने की पुष्टि की है मृतक की पत्नी निधि कुमारी ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि उनके पति करीब 3:30 बजे घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे परिजनों के अनुसार, किशोर कुमार का जमीन बिक्री को लेकर कहलगांव थाना क्षेत्र के पदमपुर वार्ड-02 निवासी कोला दास और शिवम कुमार गुप्ता के साथ एग्रीमेंट हुआ था जमीन के एवज में कुछ राशि चेक के माध्यम से दी गई थी, जिसमें एक चेक बाउंस हो गया। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था निधि कुमारी ने आरोप लगाया कि संबंधित लोगों द्वारा उनके पति को लगातार फोन कर धमकी दी जा रही थी उन्होंने आशंका जताई है कि जमीन विवाद के कारण ही उनके पति का अपहरण कर हत्या कर दी गई इस संबंध में नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने बताया कि बरारी क्षेत्र में मिला शव किशोर कुमार का ही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!