डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9788944840
स्टेशन चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान हंगामा, स्टेशन मास्टर का धौंस जमाने का आरोप ।
भागलपुर के स्टेशन चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक बाइक चालक ने खुद को स्टेशन मास्टर बताते हुए ऑन ड्यूटी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से कथित तौर पर बदतमीजी शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
बताया जा रहा है कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने बाइक चालक को रोककर आवश्यक कागजात और नियमों के संबंध में जानकारी मांगी। इसी दौरान बाइक चालक ने अपने पद का धौंस जमाते हुए पुलिसकर्मियों से बहस शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख बीच-बचाव के लिए पहुंचे कुछ पत्रकारों के साथ भी कथित तौर पर बदतमीजी की गई हंगामा बढ़ने के बाद मौके पर डायल 112 की टीम भी पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसी दौरान वहां मौजूद ब्लॉगरों सूरज कुमार पहले तो खुद को पत्रकार बताया,जब पत्रकारो ने उससे पूछा कि किस संस्था से है ।तो वह घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो बनता देख मौके पर लोगों की भीड़ और बढ़ गई आरोप है कि समझाने के बावजूद बाइक चालक ने पुलिसकर्मियों और पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार जारी रखा। घटना से जुड़े वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात कही जा रही है।
फिलहाल बड़ा सवाल यह है कि खुद को स्टेशन मास्टर बताकर पुलिस से कथित तौर पर बदतमीजी करने वाले बाइक चालक और मौके पर हंगामा बढ़ाने वाले ब्लॉगर के खिलाफ पुलिस क्या कार्रवाई करती है। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
