तिलकामांझी थानान्तर्गत आभूषण चोरी करने वाले दो अभियुक्तों 36 घंटों में गिरफ्तार

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840

तिलकामांझी थानान्तर्गत आभूषण चोरी करने वाले दो अभियुक्तों 36 घंटों में गिरफ्तार

ऐंकर – भागलपुर दिनांक-17.08.2026 को सूचना प्राप्त हुआ कि तिलकामांझी थानान्तर्गत हटिया रोड़ स्थित सुरेन्द्र कुमार पे०-स्व० बेनी प्रसाद वर्मा के लालबाग के ज्वेलरी की दुकान में चोरी की घटना कारित किया गया है। जिनके लिखित आवेदन के आधार पर तिलकामांझी थाना कांड सं0-194/26 दिनांक-17.08.2026 सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया था। घटित घटना का सफल उद्दभेदन, अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी तथा चोरी की गई आभूषणों की बरामदगी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निगरानी तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नगर-01, भागलपुर, डी०आई०यू० टीम भागलपुर एवं तिलकामांझी थाना के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए तथा आस-पास के सी०सी०टी०वी० फूटेज की जांच की गई। जिसके उपरांत सी०सी०टी०वी० फूटेज में दिख रहे दो संदिग्ध अपराधकर्मियों की पहचान की गई। उक्त दोनों की संलिप्ता की जांच तथा स्थानीय सूत्रों से पहचान सुनिश्चित करते हुए इनके गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही थी। इसी क्रम में प्राप्त साक्ष्यों, तकनिकी अनुसंधान, डाटाबेस से फोटो मिलान एवं मानवीय सूचना के आधार पर सूचना प्राप्त हुई की उक्त अपराधकर्मी ईशाकचक थाना अन्तर्गत छुपे हुए है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के क्रम में गठित टीम के द्वारा ईशाकचक थाना क्षेत्र से. मो0 अफसार उर्फ प्याऊ पिता-मो० गुलाम नबी उर्फ बबुआ छोटी लाईन झोपड़पट्टी से हिरासत में लिया गया तथा पूछ-ताछ एवं तलाशी के क्रम में इनके पास से एक देशी कट्टा तथा दो जिंदा कारतूस के साथ विधिवत् गिरफ्तार करते हुए इनके पास से बरामद अवैध कट्टा एवं 2 जिंदा कारतूस के संबंध में ईशाकचक थाना कांड सं0-181/2026 दिनांक-19.08.2026 दर्ज कर चोरी किये गये आभूषण एवं बरामद अवैध कटटा के संबंध में पूछ-ताछ किया गया। जिसके उपरांत इनके निशानदेही पर चोरी की गई सामग्री बरामद कर इस घटना में संलिप्त 2. मो० सलमान पिता-मो० सहाब जानीपुर थाना-शाहकुण्ड इनके घर से विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आवश्यक पूछ-ताछ करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

बाइट – प्रमोद कुमार यादव एस एस पी भागलपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!