शिक्षक सम्मान के साथ मना शिक्षक दिवस मध्य विद्यालय जगदीशपुर

शिक्षक सम्मान के साथ मना शिक्षक दिवस मध्य विद्यालय जगदीशपुर

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति रहे तथा संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक और एक आस्थावान हिन्दू विचारक भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर विभिन्न शिक्षण संस्थान में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर मध्य विद्यालय जगदीशपुर में समारोह का शुभारंभ ग्राम पंचायत जगदीशपुर के मुखिया लालमति देवी , विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव प्रीति देवी तथा प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए किए। इसके बाद मुखिया , सचिव तथा प्रधानाध्यापक ने संयुक्त रुप से वार्डेन सपना कुमारी , शिक्षिका वीणा कुमारी , शाहिना खातून, प्रतिमा मिश्रा , फूल कुमारी , प्रीति कुमारी , भारती कुमारी , वीवी नाहिदा , नेहा कुमारी , मीनाक्षी कुमारी , पुष्पलता कुमारी , शिक्षक अमित कुमार सिंह ,निर्भय कुमार ,राजीव कुमार को अंग वस्त्र, कलम ,मेडल तथा गुलाब देते हुए सम्मानित किए। समारोह में बच्चों ने शिक्षक के सम्मान में गुरूवंदना तथा एकलव्य नाटक प्रस्तुत कर सबका दिल जीतने में कामयाब रहे । इसमें रितु, श्रेया , परी , सुन्दरम , संगम , स्नेहा , काजल , वर्षा, रवीना , पार्वती , दीक्षा , रेशम , रिमझिम ने मुख्य भुमिका में थे । वहीं प्रमंडल स्तर पर विद्यालय की शिक्षिका वीणा कुमारी के सम्मानित होने पर हर्ष का माहौल था साथ ही प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने इस सम्मान के लिए शिक्षिका को बधाई देते हुए क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक भागलपुर महोदय का आभार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!