नमस्ते भागलपुर की सफलता पर टीम रजनीश ने किया भव्य सम्मान, रजनीश रंजन का जोरदार स्वागत
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर में युवाओं को जोड़ने और उनके मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने के उद्देश्य से आयोजित नमस्ते भागलपुर कार्यक्रम की शानदार सफलता के बाद टीम रजनीश की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया 25 अगस्त को भागलपुर के टाउन हॉल में रजनीश रंजन के नेतृत्व में युवाओं के लिए आयोजित नमस्ते भागलपुर कार्यक्रम में युवाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली कार्यक्रम की सफलता से उत्साहित टीम रजनीश ने 30 अगस्त की संध्या इशाकचक के ईश्वर नगर स्थित मनोज सिंह के आवास पर सम्मान समारोह आयोजित कर रजनीश रंजन का स्वागत और सम्मान किया इस दौरान टीम रजनीश के सभी सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में रजनीश रंजन ने टीम के सदस्यों का आभार जताते हुए युवाओं के लिए लगातार काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई वहीं, रजनीश रंजन ने वर्तमान एमएलसी पर राजनीतिक कटाक्ष भी किया। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में उनकी ओर से 25 अगस्त को टाउन हॉल में युवाओं के लिए इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया जबकि वर्तमान एमएलसी अपने 12 साल के कार्यकाल में भी ऐसा कार्यक्रम नहीं कर पाए।
सम्मान समारोह के दौरान टीम के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला और रजनीश रंजन के नेतृत्व में युवाओं के लिए आगे भी कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई
