भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की सख्ती, उर्वरक समेत तस्करी का सामान जब्त, एक गिरफ्तार
किशनगंज से मोहम्मद मुजाहिद की रिपोर्ट
टेढ़ागाछ: भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सतर्कता एक बार फिर सामने आई है। 12वीं वाहिनी एसएसबी, किशनगंज के अंतर्गत बीओपी पेकटोला की गश्ती टीम ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध सामान जब्त किया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संध्या करीब 5:45 बजे गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 154/1 के समीप, अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 200 मीटर भारतीय क्षेत्र के भीतर की गई।
बीओपी पेकटोला प्रभारी कैलाश धन ने बताया कि टीम ने भारत से नेपाल की ओर अवैध रूप से ले जाए जा रहे प्रतिबंधित सामान को बरामद किया। जब्त सामग्री में 4 बोरी यूरिया (प्रत्येक 45 किलोग्राम, कुल 180 किलोग्राम), 2 साइकिल, माउंटेन ड्यू की 2.25 लीटर की 9 बोतलें तथा 1.25 लीटर की 15 बोतलें शामिल हैं।
मौके से देवलाल महतो (61 वर्ष), पिता- शुकचंद महतो, निवासी ग्राम डांगीटोला, पोस्ट- सिजवा, थाना- सिजवा नगर पालिका रतुवामाई, जिला मोरंग (नेपाल) को गिरफ्तार किया गया।
प्रारंभिक पूछताछ में तस्करी से ज
