भागलपुर के जगदीशपुर थानान्तर्गत 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु सघन गश्ती एवं चोरी / छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक-16.04.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की कुछ अभियुक्तों के द्वारा कोलकत्ता से अवैध मादक पदार्थ लाकर भागलपुर में खरीद-बिक्री किया जाने वाला है।
उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर के निगरानी तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी विधि-व्यवस्था, भागलपुर एवं डी०आई०यू० टीम के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया।
उक्त गठित टीम के द्वारा भागलपुर जिला अन्तर्गत सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जाँच अभियान चलाया गया इसी क्रम में जगदीशपुर थानान्तर्गत जगदीशपुर-सन्हौला मोड़ पहुंचा तो देखा गया कि दो व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगे। जिन्हें सशस्त्र बल के सहयोग से पिछा कर 01. विनोद कुमार साह पिता-अशोक साह 02. अनुज कुमार पिता-भुनेश्वर तांती दोनों सा०-अलीगंज गंगटी थाना-बबरगंज जिला-भागलपुर को 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ जगदीशपुर-सन्हौला मोड़ के समीप से विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आवश्यक पुछ-ताछ करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।बरामदगी :-01. ब्राउन शुगरः – 200 ग्राम।02. मोबाइल फोनः- 01।गिरफ्तारी :-01. विनोद कुमार साह पिता-अशोक साह।02. अनुज कुमार पिता-भुनेश्वर तांती दोनों सा०-अलीगंज गंगटी थाना-बबरगंज जिला-भागलपुर।छापामारी दल की विवरणी :-पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह जगदीशपुर थाना।पु०अ०नि० अमन कुमार रवि जगदीशपुर थाना।पु०अ०नि० धनंजय कुमार जगदीशपुर थाना।डी०आई०यू० टीम भागलपुर।सशस्त्र बल जगदीशपुर थाना।
