शाहकुण्ड थाना अन्तर्गत लूट कांड में एक और अपराधकर्मी को एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतुस के साथ किया गया गिरफ्तार।

शाहकुण्ड थाना अन्तर्गत लूट कांड में एक और अपराधकर्मी को एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतुस के साथ किया गया गिरफ्तार।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार ।

वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार वांछित अपराधकर्मी, अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु सघन गश्ती एवं चोरी/छिनतई के हॉट-स्पॉट पर छापेमारी की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक-04.04.2026 को शाहकुण्ड थाना को सुचना प्राप्त हुआ कि मैंटु कुमार पिता-स्व० भेदी यादव सा०-बंसतपुर थाना-अकबरनगर जिला भागलपुर जो अपने पेट्रोल पंप (अकबरनगर) से शाहकुण्ड थाना अंतर्गत बैंक में पैसा जमा करने जा रहे थे जहाँ सादपुर मोड़ के समीप कुछ अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा कट्टा दिखाकर करीब आठ लाख रुपया लुटने की घटना कारित की गयी थी।

इस संबंध में शाहकुण्ड थाना कांड सं0-81/2026 दिनांक 04.04.2026 को सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

इस कांड का उद्भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी में, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी विधि व्यवस्था, डी०आई०यू० टीम भागलपुर एवं शाहकुण्ड थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।

गठित टीम के द्वारा तकनिकी एव मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कांड में संलिप्त एक और अपराधकर्मी 01. मदन मंडल पे०-सौदागर मंडल सा०-सिमरिया थाना-रंगरा जिला – नवगछिया (भागलपुर) को नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत तीनटंगा दियरा स्थित ज्ञानीदास बिंद टोली से एक देसी कट्टा तथा दो जिंदा कारतूस के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तार अपराधकर्मी से पूछताछ करते हुए इस कांड में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी कि जा रही है। उल्लेखनीय है कि इस कांड में संलिप्त 01 अपराधकर्मी को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। गिरफ्तारी विवरणी :-01. मदन मंडल पे०-सौदागर मंडल सा०-सिमरिया थाना-रंगरा जिला-नवगछिया (भागलपुर)।बरामदगीः-01. देशी कट्टा:-01।02. जिंदा कारतुसः-02।अपराधिक इतिहासः-01. रंगरा थाना कांड सं0- 260/22 दिनांक-22.11.2022।02. रंगरा थाना कांड सं0- 163/19 दिनांक-01.06.2019।03. नौगछिया महिला थाना कांड सं0- 127/22 दिनांक-25.11.2022।04. नौगछिया महिला थाना कांड सं0- 138/22 दिनांक-25.11.2022।05. ढ़ोलबजा (कदवा) थाना कांड सं0-40/22 दिनांक-01.12.2022।छापामारी दल की विवरणी :-पु०नि० सह-थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव शाहकुण्ड थाना। पु०अ०नि० रंजीत कुमार शाहकुण्ड थाना।पु०अ०नि० रुपेश कुमार शाहकुण्ड थाना।सि0/1575 राजेश कुमार गुप्ता शाहकुण्ड थाना। सि0/70 मिथलेश कुमार सिंह शाहकुण्ड थाना। डी०आई०यू० टीम, भागलपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!