भातगांव पंचायत के थारोधादनी गांव से मोहम्मद बाहरुद्दीन और उनकी पत्नी सईदा बेगम हज यात्रा के लिए रवाना

ज़की हमदम गलगलिया भातगांव पंचायत के अंतर्गत थारोधादनी गांव निवासी मोहम्मद बाहरुद्दीन और उनकी पत्नी सईदा बेगम आज हज यात्रा के लिए अपने घर से रवाना हो गए। परिवारजनों और गांव के लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके सफर के लिए दुआएं की।

जानकारी के अनुसार, दोनों गलगालिया रेलवे प्लेटफार्म से ट्रेन के माध्यम से कोलकाता के लिए प्रस्थान किए, जहां वे कल पहुंचेंगे। कोलकाता से आगे की प्रक्रिया पूरी करने के बाद 19 अप्रैल 2026 को वे मक्का के लिए रवाना होंगे।इस अवसर पर गांव में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया। स्थानीय लोगों ने इसे गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि गांव से हज यात्रा पर जाना एक सम्मान की बात है। सभी ने उनके सफल और सुरक्षित यात्रा की कामना की है।

हज यात्रा इस्लाम धर्म का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, जिसे हर सक्षम मुस्लिम को अपने जीवन में एक बार पूरा करना चाहिए। मोहम्मद बाहरुद्दीन और सईदा बेगम की यह यात्रा न केवल उनके लिए बल्कि पूरे गांव के लिए एक विशेष अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!