किशनगंज मंडल कारा में तड़के डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई गहन समीक्षा

किशनगंज: जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार अहले सुबह जिला प्रशासन ने मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने सुबह करीब 4 बजे संयुक्त रूप से कारा परिसर पहुंचकर सघन जांच की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की स्थिति, साफ-सफाई और कारा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान बैरकों, सुरक्षा चौकियों और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद कारा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कारा के भीतर अनुशासन और निगरानी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अचानक हुए इस निरीक्षण से कारा प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों की इस कार्रवाई के बाद जेल प्रशासन सतर्क हो गया है और सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि कानून-व्यवस्था को बनाए रखा जा सके और कारा प्रबंधन में पारदर्शिता सुनिश्चित हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!