जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता एवं बिहार विधान परिषद के माननीय सदस्य डॉ. राजवर्धन आजाद का एनटीपीसी परिसर, कहलगांव स्थित मानसरोवर गेस्ट हाउस में आगमन हुआ।

जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता एवं बिहार विधान परिषद के माननीय सदस्य डॉ. राजवर्धन आजाद का एनटीपीसी परिसर, कहलगांव स्थित मानसरोवर गेस्ट हाउस में आगमन हुआ।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

कहलगांव के मानसरोवर के गेस्ट हाउस में उनके आगमन पर जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प-गुच्छ एवं अंगवस्त्र के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
डॉ. राजवर्धन आजाद ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्य के विकास के लिए जो ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी कार्य किए हैं, वे अतुलनीय हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक न्याय के क्षेत्र में बिहार ने नई पहचान बनाई है।
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी संगठन ही सरकार की उपलब्धियों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम होता है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता, समर्पण एवं अनुशासन के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर नीतीश कुमार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं

जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर , छात्र जदयू जिलाध्यक्ष गोलू मंडल ,विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष फैजल , पार्थ कृष्णा, सन्नी , अभिषेक कुमार , आशीष कुमार, सूरज कुमार नीतीश कुमार के साथ-साथ जदयू पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!