लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840
रंगदारी नहीं देने पर युवक की गोली मारकर हत्या, नवगछिया पहुंचे सांसद पप्पू यादव
ऐंकर -भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दी है। मामूली रकम की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने 25 वर्षीय युवक को गोली मार दी जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है जानकारी के अनुसार खरीक थाना क्षेत्र के कठेला इलाके में शनिवार की रात कुछ बदमाश शराब पीने के लिए युवक से रंगदारी मांग रहे थे। विरोध करने पर अपराधियों ने खरीक बाजार निवासी विजय मोदी के पुत्र कन्हैया कुमार मोदी को सरेराह गोली मार दी। गोली युवक के पेट में लगी जिसके बाद गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए पटना भेजा गया जहां रविवार को उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज चार घंटे के भीतर मुख्य आरोपी ऋषव चौधरी समेत तीन बदमाशों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे हमेशा गांव और यहां के लोगों के साथ खड़े हैं। सांसद ने ग्रामीणों से कहा कि जरूरत पड़ने पर वे कहीं भी रहें 10 घंटे के अंदर उनके बीच पहुंच जाएंगे। इस दौरान उन्होंने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की।युवक की हत्या के बाद इलाके में लोगों में भारी आक्रोश है और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है
बाइट — पप्पू यादव पूर्णिया सांसद
