भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, 84 योजनाओं का किय उद्घाटन-शिलान्यास, बोले- 30 नवंबर तक तैयार होगा विक्रमशिला सेतु
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 302 करोड़ रुपये की लागत वाली 84 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से पर बनाए जा रहे बेली ब्रिज का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की।भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सबसे पहले विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने विक्रमशिला सेतु के पास निर्माणाधीन बेली ब्रिज का निरीक्षण कर अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री समीक्षा भवन पहुंचे जहां उन्होंने जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विक्रमशिला सेतु के निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है और 30 नवंबर तक पुल का सुपर स्ट्रक्चर तैयार कर लिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि 30 नवंबर को वे स्वयं भागलपुर आकर पुल का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक बेली ब्रिज चालू नहीं हो जाता और लोगों को गंगा पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है तब तक बिहार सरकार की ओर से निशुल्क नाव सेवा जारी रहेगी उन्होंने कहा कि आम जनता की सुविधा सरकार की प्राथमिकता है और किसी को भी आवागमन में परेशानी नहीं होने दी जाएगी।मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों में पूरे दिन हलचल रही वहीं विकास योजनाओं और विक्रमशिला सेतु को लेकर की गई घोषणाओं से लोगों में उम्मीद जगी है।
बाइट- – सम्राट चौधरी,मुख्यमंत्री बिहार
