जितिया पर्व पर अजगैबीनाथ गंगा तट पर उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़

जितिया पर्व पर अजगैबीनाथ गंगा तट पर उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर सुल्तानगंज जितिया पर्व पर अजगैबीनाथ गंगा तट पर उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़, आस्था की डुबकी लगाकर की पूजा-अर्चना बताते चलें कि जितिया पर्व को लेकर शुक्रवार को अजगैबीनाथ गंगा तट पर महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी अहले सुबह से ही बड़ी संख्या में माताएं-बहनें गंगा घाट पहुंचीं और पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने संतान की सुख-समृद्धि, दीर्घायु और परिवार की मंगलकामना को लेकर पूजा-पाठ एवं दान-पुण्य कर रहे हैं।गंगा के बढ़ते जलस्तर और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नगर परिषद की ओर से घाट पर बैरिकेडिंग कराई गई हैवहीं, जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा नौका के साथ एसडीआरएफ की टीम को भी तैनात किया गया है श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी घाटों पर मुस्तैद है वर्षों से चली आ रही परम्परा के अनुसार आज नहाय-खाय की परंपरा निभाई जाएगी इसके बाद शनिवार को माताएं अपने पुत्रों की सुख-समृद्धि, दीर्घायु और मंगलकामना के लिए 24 घंटे का निर्जला उपवास रखेंगी। पर्व को लेकर अजगैबीनाथ गंगा घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!