जगदीशपुर प्रखंड के सभी विधालयों में धूमधाम से मना गांधी और शास्त्री की जयंती

जगदीशपुर प्रखंड के सभी विधालयों में धूमधाम से मना गांधी और शास्त्री की जयंती

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

जगदीशपुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री जी जयंती पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए धूमधाम से उत्सव मनाया गया । सर्वप्रथम सुबह-सुबह प्रभात फेरी तथा स्वच्छता अभियान संकल्प के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । मध्य विद्यालय जगदीशपुर के बच्चों ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय जगदीशपुर से प्रभात फेरी शुरू कर प्रखंड कार्यालय तथा मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए विद्यालय में सम्पन्न किया । इस अवसर प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें बापू और शास्त्री जी के विचारों , मूल्यों एवं आदर्शों को जानने समझने और उन्हें अपने व्यवहार में अपनाने की आवश्यकता है । आज के दिन विश्व भर में अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है । बापू के अनुसार अहिंसा सिर्फ हिंसा न करना तक सीमित नहीं बल्कि इसका व्यापक अर्थ तन , मन और वचन से किसी भी प्राणी को कोई नुकसान न पहुंचना है । किसी को कटु वचन , अपशब्द या ठेस नहीं पहुंचना चाहिए साथ ही मन में किसी के लिए बुरा सोचना और ईष्या या द्वेष नहीं रखना चाहिए। इस उत्सव पर विभिन्न विद्यालयों प्रधानाध्यापक राजकिशोर ठाकुर, आनंद कुमार सिंह, राजन झा , प्रणव कुमार पाण्डेय, वासुदेव, सोमेश्वर कुमार, सुभाष चंद्र पासवान, महेश कुमार, चंदन कुमार, श्रवण रजक, संजीव कुमार ठाकुर, सदानंद, विनीत रंजन, शैलेन्द्र कुमार, बिवेकानंद झा , दिवाकर कुमार, मनमोहन मिश्र, गोपाल शंकर मिश्र, मनोज कुमार, वार्डेन सपना कुमारी , शिक्षिका फूल कुमारी , शाहिना खातून, सोनी कुमारी , दुर्गा कुमारी , संगीता कुमारी , शिवानी कुमारी , रितु कुमारी, शिक्षक राजीव कुमार, रामचंद्र साह , मो जिबराईल , मो कलाम, विनय कुमार पोद्दार सहित सभी शिक्षक और छात्र और छात्राएँ उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!