कटिहार में मनाई गई महात्मा गांधी-लाल बहादुर शास्त्री की जयंती: DM-SP सहित कई अधिकारियों ने किया माल्यार्पण, आदर्शों को किया याद

कटिहार में मनाई गई महात्मा गांधी-लाल बहादुर शास्त्री की जयंती: DM-SP सहित कई अधिकारियों ने किया माल्यार्पण, आदर्शों को किया याद

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार बिहार

कटिहार में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी और आम लोग भी मौजूद रहे।

डीएम द्विवेदी ने कहा कि गांधीजी के सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के विचार आज भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने स्वच्छता को भी खास बताया। अधिकारियों ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और जनसेवा के आदर्शों को अपनाने की शपथ ली।

शास्त्री के जीवन से सीख लेने को कहा

डीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से सीख लेने को कहा। उन्होंने शास्त्रीजी की ईमानदारी, सादगी और दृढ़ निश्चय की तारीफ की। उन्होंने बच्चों को मेहनत, सच्चाई और देशभक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, कटिहार श्री परिचय कुमार ने भी महात्मा गांधी एवं एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, स्वच्छता एवं जनसेवा के आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में अपनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!