10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार

भागलपुर: “स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर” अभियान के तहत भागलपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सबौर थाना क्षेत्र के पटेल नगर में छापेमारी कर पुलिस ने 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। मामले में गुरुवार को प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए डीएसपी लॉ एंड आर्डर नवनीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम ने पटेल नगर में छापेमारी की, जहां पुलिस को देखते ही कुछ लोग भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने हनी झा और सुमित कुमार को दबोच लिया। दोनों के पास से 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अन्य संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

बाइट –नवनीत कुमार डी एस पी भागपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!