जगदीशपुर वाहन जांच के दौरान लोडेड पिस्टल व छह कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
जगदीशपुर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक युवक को लोडेड पिस्टल एवं छह जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के कोला खुर्द स्थित सरकारी स्कूल के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार युवक की पहचान शिवम कुमार के रूप में हुई है।
जगदीशपुर थानाध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने बताया कि वाहन जांच के दौरान आरोपी को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
