जगदीशपुर के बजरंगबली मंदिर में ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दानपेटी भी तोड़ी

जगदीशपुर के बजरंगबली मंदिर में ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दानपेटी भी तोड़ी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर में मंगलवार की रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़ने के साथ-साथ दानपेटी का ताला भी तोड़ दिया और उसमें रखी नकदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए।
मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंगलवार होने के कारण मंदिर में कीर्तन-भजन का आयोजन हुआ था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उन्होंने मंदिर में ताला लगाकर अपने घर चले गए। बुधवार सुबह जब पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो दानपेटी का ताला भी टूटा था और उसमें रखी नकदी गायब थी।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई। चोरी की इस घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश है। मामले की सूचना जगदीशपुर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। चोरी की गई संपत्ति का सही आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!