शहर की समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, डॉ. प्रीति शेखर ने उठाए कई मुद्दे
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर शहर की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर नगर निगम पार्षद डॉ. प्रीति शेखर ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन में शहर की ट्रैफिक, सफाई, बिजली और व्यापारिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है डॉ. प्रीति शेखर ने मांग की है कि सैंडिस कंपाउंड के प्रवेश शुल्क का समय सुबह 4 बजे से बढ़ाकर सुबह 9 बजे तक किया जाए,ताकि खिलाड़ियों, बुजुर्गों, विद्यार्थियों और आम लोगों को राहत मिल सके इसके साथ ही नगर निगम के व्यापारिक ट्रेड लाइसेंस के नवीनीकरण शुल्क में भी राहत देने की मांग की गई है उन्होंने कहा कि मध्यमवर्गीय व्यापारियों को 8 से 10 वर्षों का एकमुश्त शुल्क जमा करने में परेशानी हो रही है, इसलिए पुराने बकाया शुल्क में 50 प्रतिशत तक माफी दी जानी चाहिए ज्ञापन में शहर के मुख्य मार्गों और संवेदनशील इलाकों में भूमिगत वायरिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की गई, ताकि आंधी और तूफान के दौरान बिजली व्यवस्था बाधित न हो इसके अलावा शहर की साफ-सफाई व्यवस्था और खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत को भी जल्द दुरुस्त करने की मांग नगर निगम से की गई है
बाइट — डॉ प्रीति शेखर मीडिया प्लेलिस्ट भाजपा
