वर्तमान में सूबे बिहार में प्रखंड/अनुमण्डल स्तर पर डिग्री कॉलेज की स्थापना कर अध्ययन अध्यापन की व्यवस्था की गई है।
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार
भागलपुर।वर्तमान में सूबे बिहार में प्रखंड/अनुमण्डल स्तर पर डिग्री कॉलेज की स्थापना कर अध्ययन अध्यापन की व्यवस्था की गई है।जो स्वागत योग्य है जिसमे कई महत्वपूर्ण विषयों को शामिल कर अध्ययन की शुरुआत की गई है ।परंतु दुखद पहलू यह है कि सरकार द्वारा नए राजकीय महाविद्यालयों में संचालित विषयों की पढ़ाई में गांधीविचार विभाग की पूर्णतः अनदेखी की गई है किसी भी महाविद्यालयों में गांधीविचार की पढ़ाई पर सरकार की नजर नहीं है जो मानवता के प्रति अपराध है ज्ञात हो कि पूर्व की नीतीश सरकार तथा विश्वविद्यालयों द्वारा घोषणा की गई थी कि राज्य के महाविद्यालयों में गांधीविचार की पढ़ाई होगी परंतु गांधीविचार की पढ़ाई को शामिल नहीं करना तथा गांधीविचार विभाग में अध्यापकों की नियुक्ति के लिए सीटें निर्धारित नहीं करना दुर्भाग्य है ।गांधी विचार मंच एवं अंग जन गण के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधीर मंडल एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रसून लतांत वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुबोध मंडल सहित गांधी विचार विभाग के छात्र अध्यापकों ने राज्य सरकार के गांधी विचार विभाग की उपेक्षा के प्रति काफ़ी गंभीरता दिखाई है और सरकार से माँग की है कि अविलंब गांधी विचार की पढ़ाई और नए राजकीय महाविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति संबंधी नियमावली जारी की जाए और मानव मूल्यों तथा एक रचनात्मक समाज की स्थापना के लिये गांधी विचार को महत्व दें ।अन्यथा हम सभी गांधी विचार से जुड़े साथी पूरे बिहार में सत्याग्रह करेंगे जय जगत।
