भागलपुर में हत्याकांड के आरोपी दुकानदार को दुकान में घुसकर मारी गोली, एक बदमाश धराया, दो फरार

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840

भागलपुर में हत्याकांड के आरोपी दुकानदार को दुकान में घुसकर मारी गोली, एक बदमाश धराया, दो फरार

भागलपुर जिले के कजरैली थाना क्षेत्र के रहमानीगंज के समीप बेखौफ बदमाशों ने एक बर्तन दुकानदार को दुकान में घुसकर गोली मार दी गंभीर रूप से घायल दुकानदार को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना के बाद लोगों ने एक हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दो अन्य आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए घायल की पहचान गोराडीह थाना क्षेत्र निवासी बासुदेव वर्मा के 37 वर्षीय पुत्र रंजीत वर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रंजीत वर्मा पिछले करीब एक वर्ष से कजरैली थाना क्षेत्र के गौरचौकी में घर बनाकर अपने परिवार के साथ रह रहा था और वहीं से बर्तन की दुकान का संचालन कर रहा था पुलिस के अनुसार, रंजीत वर्मा पूर्व में गोराडीह के चर्चित सुमेश मंडल हत्याकांड का आरोपी रह चुका है और इस मामले में वह करीब एक वर्ष तक जेल में भी बंद रहा था
घायल के पिता बासुदेव वर्मा ने बताया कि शनिवार रात दुकान बंद करने के बाद रंजीत दुकान के अंदर सो गया था, जबकि वह स्वयं दुकान के बाहर सो रहे थे। रात करीब दो बजे बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाश दुकान पर पहुंचे और रंजीत से दुकान खुलवाई। इसके बाद बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं। एक गोली उसकी कनपटी को छूते हुए निकल गई, जबकि अन्य गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एक हमलावर को पकड़ लिया। वहीं उसके दो साथी बाइक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही कजरैली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, गिरफ्तार आरोपी को हिरासत में लिया और घायल को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा।
घायल के पिता ने बताया कि उनके गांव गोराडीह में घर के सामने रहने वाले कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा था उन्हें आशंका है कि इसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है
वहीं, कजरैली थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि घायल रंजीत वर्मा पूर्व में गोराडीह के सुमेश मंडल हत्याकांड का आरोपी रहा है और करीब एक वर्ष जेल में रहने के बाद बाहर आया था। फिलहाल पुलिस फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है तथा मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है

बाइट — बासुदेव वर्मा धायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!