डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840
नाथनगर के दियारा क्षेत्र में बाढ़ से बढ़ी परेशानी, नाव के सहारे सफर को मजबूर ग्रामीण
ऐंकर – भागलपुर नाथनगर के दियारा क्षेत्र राघोपुर से बिसनपुर जाने वाले ग्रामीण इन दिनों बाढ़ की वजह से काफी परेशान हैं लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण क्षेत्र में आवागमन प्रभावित हो गया है ग्रामीणों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है ग्रामीणों के अनुसार पिछले 5-6 दिनों से लगातार जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं राघोपुर से बिसनपुर के बीच करीब 4 किलोमीटर का सफर ग्रामीण नाव के जरिए तय कर रहे हैं नाविक गोपी मंडल ने बताया कि क्षेत्र के सभी नाविक मिलकर रोजाना करीब 2 से 3 हजार लोगों को नाव से राघोपुर से बिसनपुर तक पहुंचाते हैं बाढ़ के कारण लोगों को काफी समय और परेशानी के बाद अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह जलस्तर बढ़ता रहा तो अगले 5-6 दिनों में पूरा गांव बाढ़ के पानी में डूब सकता है हर साल बारिश के मौसम में दियारा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन इस बार लगातार बढ़ते पानी से लोगों में चिंता बढ़ गई है ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ का पानी घरों में घुसने से बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है स्थिति गंभीर होने पर उन्हें घर छोड़कर अपने मवेशियों के साथ सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ती है ग्रामीणों ने प्रशासन से बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने और आवश्यक राहत एवं बचाव व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है
बाइट — गोपी मंडल नाविक
