मध्य विद्यालय जगदीशपुर में चहकोत्सव के साथ बच्चे विद्यालय वातावरण में अनुकूलित

मध्य विद्यालय जगदीशपुर में चहकोत्सव के साथ बच्चे विद्यालय वातावरण में अनुकूलित

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

सरकारी विद्यालय में प्रथम वर्ग में नव प्रवेशी बच्चे को विद्यालय के वातावरण प्रवेश के लिए स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम चहक जो साठ दिवस तक संचालित होते हुए शनिवार को मध्य विद्यालय जगदीशपुर में चहकोत्सव के साथ सम्पन्न हुआ , जिसमें प्रथम वर्ग बच्चे तथा उनके अभिभावक उत्साहपूर्वक भाग लिए। प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने कहा कि चहक मनोरंजन युक्त कार्यक्रम है जो नव प्रवेशी बच्चों को विद्यालय के वातावरण में सहज अनुकूलित होने में मदद करता है ।इसका उद्देश्य बच्चों को खेल-खेल में , गाने और नृत्य गतिविधियों के जरिए स्कूल के नए माहौल से जोड़ना और उन्हें सीखने के लिए मानसिक रूप से तैयार करना है। इस कार्यक्रम का सम्पन्न उत्सव मनाते हुए किया जाता है जिसमें बच्चे अपने माता पिता की उपस्थिति में सीखे हुए गतिविधि को करते है । इस कार्यक्रम संचालन प्रथम वर्ग नामित शिक्षिका प्रतिमा मिश्रा कर रही थी जिसमें शिक्षिका वीणा कुमारी , शाहिना खातून, भारती कुमारी , प्रज्ञा , वीवी नाहिदा , मीनाक्षी कुमारी ने सहयोग किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!