मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भागलपुर के नवगछिया पहुंचे, जहां उन्होंने भागलपुर और नवगछिया में गंगा की बाढ़ और राघोपुर में हो रहे भीषण कटाव का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले हेलीकॉप्टर से भागलपुर और नवगछिया के बाढ़ग्रस्त इलाकों का एरियल सर्वे किया। इसके बाद वे सीधे नवगछिया अनुमंडल के राघोपुर पहुंचे और कटाव प्रभावित इलाके का स्थल निरीक्षण किया मुख्यमंत्री ने मौके पर चल रहे कटावरोधी कार्यों की समीक्षा की और जल संसाधन विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारियों से जानकारी ली उन्होंने पुरानी रेल लाइन तटबंध को बचाने के लिए किए जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया और अधिकारियों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार लगातार स्थिति पर नजर रख रही है। करीब 12 किलोमीटर तटबंध को मजबूत करने का काम किया जाएगा और गंगा नदी में ड्रेजिंग भी कराई जाएगी, ताकि कटाव की समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके बता दें कि 23 अगस्त की रात बांध टूटने के बाद राघोपुर इलाके में कटाव लगातार बढ़ता गया। गंगा की तेज धारा से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं और कई परिवारों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है फिलहाल पिछले दो दिनों से कटाव की रफ्तार कुछ कम हुई है, लेकिन इलाके में खतरा अभी भी बना हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!