भागलपुर में आधा किलो से अधिक ब्राउन शुगर बरामद, पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी

डेस्क बिहार भागलपुर
17-10-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

भागलपुर में आधा किलो से अधिक ब्राउन शुगर बरामद, पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी

भागलपुर के सबौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ब्रह्मदेव होटल के पास छापेमारी के दौरान पुलिस ने 510.24 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी मिला है।जानकारी के मुताबिक पुलिस को इलाके में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद हुई।गिरफ्तार युवक की पहचान सबौर थाना क्षेत्र के सरधो गांव निवासी पंचानंद कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!