डेस्क बिहार भागलपुर
11-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार
भागलपुर में काली प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर 36 घंटे की भव्य विसर्जन शोभायात्रा शुरू हो
भागलपुर सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार इस शोभायात्रा में सबसे आगे परबत्ती की मां बूढ़िया काली चलती हैं जबकि सबसे अंत में बूढ़ानाथ की बम काली का विसर्जन होता है। इस बीच शहर की लगभग डेढ़ सौ प्रतिमाएं कतारबद्ध तरीके से विसर्जन शोभायात्रा में शामिल होती हैं जब परबत्ती की मां बूढ़िया काली स्टेशन चौक पहुंचीं तो केंद्रीय काली महारानी समिति और केंद्रीय काली महारानी युवा समिति के सदस्यों ने मां की आरती उतारकर प्रतिमा का स्वागत किया। इसके बाद प्रतिमा को आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान युवाओं ने पारंपरिक हथियारों के साथ हैरतअंगेज करतब भी दिखाए जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।वहीं विसर्जन शोभायात्रा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार खुद पूरे विसर्जन जुलूस की निगरानी करते दिखे।स्टेशन चौक पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जिलाधिकारी और एसएसपी लगातार विसर्जन मार्ग का जायजा लेते रहे ताकि 36 घंटे तक चलने वाली इस ऐतिहासिक विसर्जन शोभायात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके
