संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/ बिहार
भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र से है जहां अजमेरीपुर बैरिया गांव में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई आग इतनी तेजी से फैली कि अमित मंडल का घर पूरी तरह जल गया और पड़ोसी कांतलाल मंडल का घर भी चपेट में आ गया पीड़िता संजू देवी ने बताई कि नया गैस सिलेंडर आज ही भरवाया गया था खाना बनाते समय अचानक गैस लीकेज हुआ और आग ने विकराल रूप ले लिया समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जिससे कोई जनहानि नहीं हुई हालांकि आग में कांतलाल मंडल के घर में रखे करीब पांच लाख रुपये नकद सहित सारा सामान जलकर राख हो गया
इसी दौरान गांव के छात्र चंद्रमोहन कुमार उर्फ सनोज ने जलते घर में घुसकर आग लगे सिलेंडर को बाहर निकाल दिया जिससे बड़ा विस्फोट टल गया। इस दौरान वे झुलस गए जिनका इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है सूचना पर पहुंची अग्निशमन टीम ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया गांव में छात्र की बहादुरी की जमकर सराहना हो रही है
बाइट — संजू देवी
