संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलदार पट्टी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ट्रक हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। देखते ही देखते ट्रक में आग लग गई और आग की लपटें ट्रक से बाहर निकलने लगीं। खतरे को भांपते हुए ट्रक चालक ने तत्काल ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी जिसके बाद विभाग की ओर से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति काट दी गई। लाइन कटने के बाद स्थिति पर काबू पाया गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुआ है। आरोप है कि बीच सड़क पर जर्जर और लटकते हाई टेंशन तारों का मकड़जाल बना हुआ है जो हमेशा हादसे को न्योता देता रहता है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की बड़ी क्षति नहीं हुई, लेकिन इस हादसे ने बिजली व्यवस्था की खामियों को उजागर कर दिया
बाइट –सोनू कुमार प्रत्यक्षदर्शी
बाइट — अजय कुमार भगत दुकानदार
बाइट –निर्मल कुमार शर्मा दुकानदार
